Advertisement
रोडवेज जनता का विश्वास, इसे आगे ले जाने के लिये कर्मचारी तय करें स्वयं की जिम्मेदारी : अध्यक्ष, राजस्थान रोडवेज

निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने कहा कि रोडवेज हर विकट परिस्थितियों में आमजन के लिए वरदान साबित हुई है। रोडवेज प्रबन्धन ने अपने निरन्तर प्रयासों से राजस्व हानि को कम किया है एवं आरजीएचएस और ओपीएस जैसी सुविधाएं कार्मिकों को उपलब्ध कराई गई है।
श्रेष्ठ कार्य करने के लिए कर्मचारी-अधिकारी एवं कार्मिकों के प्रतिभावान बच्चे हुए सम्मानित
निगम की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनीता मीना ने बताया कि सर्वाधिक डीजल औसत देने के लिए बाड़मेर आगार को प्रथम पुरस्कार एवं जयपुर व तिजारा आगारों को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। संचालन के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए भी पुरस्कार दिये गये। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले निगम कार्मिकों एवं उनके मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पाण्डेय, वित्तीय सलाहकार रामगोपाल पारीक, निगम संगठनों से जुडे प्रतिनिधि और बड़ी संख्या कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


