Road accident while going to Sri Anandpur Sahib Hola Mohalla, 5 people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला जाते समय सड़क हादसा, 5 लोग घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 मार्च 2025 11:48 AM (IST)
श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला जाते समय सड़क हादसा, 5 लोग घायल
समराला। श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बुलेट मोटरसाइकिल की छोटे हाथी टेंपो से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे कुल 5 लोग घायल हो गए। हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे समराला के राजेवाल कुल्लेवाल गांव के पास हुआ। हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीवन सिंह (20) और मेजर सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी को मामूली चोटें आईं। वहीं, छोटे हाथी टेंपो में सवार सुच्चा सिंह (70) और हरदेव सिंह (57) भी घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक गंभीर रूप से घायल युवक को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक अन्य साथियों के साथ होला मोहल्ला के लिए रवाना हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement