Advertisement
आरजेडी का जन्म ही भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने के लिए हुआ - रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने बिना किसी के नाम लिए कहा कि वो राजद के जन्म के कारणों की बात करते हैं। घोटाले में जेल जाने की नौबत आई, इस्तीफे का दबाव बढ़ा, तब जनता दल के मुख्यमंत्री रहे नेता ने राजद बनाई।
उन्होंने एक संस्मरण की चर्चा करते हुए कहा, राजद राज में मुझे गोली लगी थी। प्रमोद महाजन भी थे। प्रमोद महाजन केंद्रीय मंत्री थे। इसके बावजूद दो महीने तक कोई पुलिसवाला हमारा बयान लेने नहीं आया। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तब जाकर एक इंस्पेक्टर हमारा बयान लेने आया।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार के 15 साल के विकास का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।
प्रसाद ने राजग सरकार की उपलब्धियांे की चर्चा करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार बेटियों को साइकिल दे रही है तो केंद्र की राजग सरकार बेटियों को एयरफोर्स का फाइटर प्लेन दे रही है। यह है महिलाओं के प्रति हमारी सोच।
उन्होंने कहा कि, यह गर्व की बात है कि देश की तीन पहली फाइटर पायलटों में से एक दरभंगा की बेटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही बिहार के 40 हजार गांवों तक आप्टिकल फाइबर पहुंचाएगी।
इस मौके पर जदयू और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता भी उपस्थित थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


