Advertisement
राजद ने चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के विस्तृत जवाब के बाद अब कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहला मौका है, जब चुनाव आयोग की तरफ से इतना विस्तृत जवाब आया होगा।
दरअसल, निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा लगाए गए अनियमितता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। आयोग ने आरोपों को बेबुनियादी बताते हुए इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भी लिखा था।
आयोग ने अपने पत्र में कहा था कि ईसीआई इस वैधानिक संस्था की अखंडता की रक्षा करने के लिए बाध्य है। कुछ 'सामान्य' याचिकाएं या शिकायतें बिना किसी सबूत के झूठी कहानियां गढ़ने के लिए स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


