RJD is attacking leaders in frustration of defeat: Giriraj Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार के बौखलाहट में आरजेडी करवा रही है नेताओं पर हमले : गिरिराज सिंह

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2024 12:54 PM (IST)
हार के बौखलाहट में आरजेडी करवा रही है नेताओं पर हमले : गिरिराज सिंह
बेगूसराय। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में हार की बौखलाहट में आरजेडी में इतना ज्यादा है कि सारण में भी गुंडागर्दी देखा आरजेडी का और कल पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव के जान पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि वहां कार्यकर्ताओं को जिस ढंग से घायल किया गया और पीटा मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मसौढ़ी में जो हो गया डिग्री गांव के जालपा में मैं भी गया था। वहां के लोग पहले से डरे हुए थे। यहां राजद के लोग आकर के उत्पात मचाते हैं। यह नहीं मालूम था कि हारने के कारण लालू यादव के युवराज अब बिहार में गुंडागर्दी का राज भी काम करने की कोशिश कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि रामकृपाल यादव पर हमला जिस ढंग से किया तो महादेव की दया से बच गए, नहीं तो उनकी मृत्यु भी हो सकती थी। वह बेचारे तो बिना हथियार के चलते हैं। रामकृपाल यादव इसलिए सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और रामकृपाल यादव की सुरक्षा भी बढ़ानी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement