RJD culture ruined Bihar: Vijay Sinha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजद कल्चर ने बिहार को बर्बाद किया : विजय सिन्हा

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जून 2025 1:42 PM (IST)
राजद कल्चर ने बिहार को बर्बाद किया : विजय सिन्हा
पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। ऐसे में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को राजद पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि राजद कल्चर ने बिहार को बर्बाद कर दिया। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने लालू यादव पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के ये ऐसे शिष्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र को कलंकित किया और संविधान को दागदार किया। सजायाफ्ता अपराधी जब किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और सत्ता में बैठकर लोगों का आदर्श बनने की भावनाओं का प्रकटीकरण करे, यह राजद में ही संभव है। इस राजद कल्चर ने बिहार को बर्बाद कर दिया। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, "राजद कल्चर में पढ़ने वाले लोग भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। ये बिहार के हितैषी नहीं हैं। ये बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाले लोग हैं। राजद अभी भी नहीं सुधरा है और कल भी नहीं सुधरेगा।"
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आगे कहा कि राजद लोकतंत्र की पार्टी नहीं है। यहां राजतंत्र और परिवारतंत्र है। जमींदारी के भाव से वे राजनीति करते हैं और उसका भाव स्पष्ट प्रकट भी होता है।
दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। लालू यादव राजद कार्यालय पहुंचे और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। लालू यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए यह नामांकन किया गया है। लालू के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू यादव ही पार्टी के अध्यक्ष हैं। वे 12 बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पूरा कर चुके हैं। यह 13वीं बार के लिए नामांकन भरा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement