RJD, Congress Demand Nitish Kumars Resignation Over Muzaffarpur Shelter Home Rapes Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुजफ्फरपुर रेप कांड : RJD का बिहार बंद, पुलिस को छत से मिली दवाईयां

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 अगस्त 2018 11:10 AM (IST)
मुजफ्फरपुर रेप कांड : RJD का बिहार बंद, पुलिस को छत से मिली दवाईयां
शेल्टर होम की छत से मिले दवाईयां और कंडोम... पुलिस ने बुधवार को शेल्टर होम ‘स्वाधार गृह’ की छत से बड़ी मात्रा में कंडोम और दवाइयां बरामद की हैं। यह शेल्टर होम शाहू रोड के छोटी कल्याणी पर स्थित है। फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस ने शेल्टर होम की जांच की तो वहां बड़ी मात्रा में कंडोम मिले। स्वधार गृह पर फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है और पूरे परिसर की छानबीन की जा रही है। सुधार गृह से लापता हुईं 11 महिलाओं और चार बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। सघन फॉरेंसिक जांच कराएगी सीबीआई...
सीबीआई मुजफ्फरपुर जिले के शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों से हुई कथित तौर पर रेप के मामले में फॉरेंसिक जांच कराएगी। मामले में आश्रय गृह के कर्मियों पर ही वहां रह रही लड़कियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है। अधिकारियों ने इस बारे में आज जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement