Advertisement
पानी का बढ़ता जलस्तर बना जनजीवन के लिए खतरा, हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग ठप

ग्रामीणों ने एक स्थायी और सुरक्षित पुल के निर्माण की मांग की है। चंदीरक महतो ने कहा की हम सरकार और स्थानीय प्रशासन से यह कहना चाहते हैं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द एक ठोस पुल का निर्माण करें।
हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
वहीं थरथरी प्रखंड मुख्यालय के बगल से गुजरने वाली मुहाने नदी उफान पर है। जलस्तर में तेजी से इजाफा होने के कारण मुहाने नदी पर बना डायवर्जन डूब गया है। 2 से 3 फीट पानी का बहाव हो रहा है। इसके कारण हिलसा- नुरसराय मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिलसा अनुमंडल के लोगों को जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। जिसके कारण हिलसा करायपरसुराय और थरथरी प्रखंड के लोगों को परवलपुर के रास्ते बिहार शरीफ आना पड़ रहा है। इसमें करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। मुहाने में आई पानी मे बच्चें खेलते हुए दिखाई दे रहें है। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की बात कही गई थी। लेकिन पुलिस बलों की नियुक्ति नहीं होने के कारण एक बार फिर से डायवर्सन पर बच्चें पानी में खेलते हुए दिख रहें है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


