Retired Babu hanged, causes not known-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिटायर बाबू ने लगाई फांसी, कारणों का नहीं चला पता

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 7:26 PM (IST)
रिटायर बाबू ने लगाई फांसी, कारणों  का नहीं चला पता
भीलवाड़ा। बापूनगर में सेशन कोर्ट से सेवानिवृत्त एक बाबू ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर की नौकरानी से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार बापूनगर के ए सेक्टर में रहने वाले और कोर्ट से सेवानिवृत्त बाबू रमेशचंद्र व्यास सोमवार को घर पर अकेले थे। उनकी शिक्षिका पत्नी ड्यूटी पर गई थी। वहीं एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। पीछे से व्यास ने प्रथम मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस परिजनों को सूचना देते हुए मामले की जांच कर रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement