Advertisement
12वीं के शेष 65 हजार छात्रों का रिजल्ट भी घोषित, अब प्राईवेट फार्म भरने वाले छात्रों की होगी परीक्षा

सीबीएसई के मुताबिक ये सभी नॉन रेगुलर छात्र हैं, जिन्होंने 12वीं बोर्ड का प्राईवेट फॉर्म भरा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक ऐसे 60,443 छात्रों की परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय इन छात्रों की ऑफलाइन परीक्षा लेने के लिए सीबीएसई के साथ योजना बना रहा है।
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड ने कुल 13,69,745 रेगुलर छात्रों में से शुक्रवार को 13,04,561 उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए थे। शेष 65,184 छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रक्रियाधीन थे, जिनकी घोषणा अब की जा चुकी है।
बोर्ड की तरफ से जारी ओवर आल रिजल्ट के मुताबिक साल 2021 में 12वीं के कुल 6149 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट कैंटेगरी में रखा गया है। ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100 फीसदी रहने के कारण इस बार कोई भी ट्रांसजेंडर छात्र न तो अनुत्तीर्ण छात्रों की श्रेणी में रखा गया न ही कंपार्टमेंट कैंटेगरी में ट्रांसजेंडर छात्रों का नाम है।
इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। सीबीएसई बोर्ड द्वारा तय किए गए फामूर्ले के मुताबिक 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट, दसवीं में हासिल किए गए अंकों, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के प्रोजेक्टव असाइनमेंट आदि के आधार पर तय किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


