reservation bill constitutional amendment bill to be tabled in lok sabha on today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा में आज पेश हो सकता है सामान्य वर्ग आरक्षण बिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 जनवरी 2019 08:45 AM (IST)
लोकसभा में आज पेश हो सकता है सामान्य वर्ग आरक्षण बिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले सवर्ण वोटों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णो को सरकारी नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने को मंजूरी दे दी। सामान्य वर्ग आरक्षण का प्रावधान लागू करने से जुड़ा संविधान संशोधन बिल मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जा सकता है। इस संबंध में बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर मौजूद रहने के लिए कहा है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी कर उनसे मंगलवार को संसद में मौजूद रहने को कहा है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, लोकसभा में पास होने के बाद इस बिल को राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके लिए राज्यसभा का सत्र भी एक दिन यानी 9 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मालूम हो कि संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर को शूरू हुआ था और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सत्र 8 जनवरी तक चलना था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement