Advertisement
बांसवाड़ा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

राज्यमंत्री ने बांसवाड़ा की तमाम जनता की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए उन पर विश्वास जताते हुए मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है तो वे विश्वास दिलाते हैं कि वागड़ विकास पुरुष स्वर्गीय जोशी के सपने के अनुरुप और वर्तमान राज्य सरकार की भावनाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे और क्षेत्रीय विकास हेतु जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रकृति हम पर बहुत ही मेहरबान है। माही बैंकवाटर में स्थित टापूओं के कारण बांसवाड़ा को ‘सिटी ऑफ हण्ड्रेड आईलेण्ड्स’ भी कहा जाता है। हम प्रकृति की इस सौगात को पर्यटन दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


