सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की कमर टूटी
khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 08:46 AM (IST)
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीओके में स्थित दुदनियाल और कैल स्थित आतंकी
ठिकानों को नष्ट करने का काम सेना की डिवीजन से ली गई पांच टीमों को सौंपा
गया था। उन्होनें एलओसी से 700 मीटर की दूरी पर स्थित एक पाकिस्तानी चौकी
की सुरक्षा में स्थित चार आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।