Report of Minister phone tapping completely false: CBI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्रीय मंत्री का फोन टैप कराए जाने की खबर को सीबीआई ने किया खारिज

khaskhabar.com: शनिवार, 02 सितम्बर 2017 5:39 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री का फोन टैप कराए जाने की खबर को सीबीआई ने किया खारिज
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को एक केंद्रीय मंत्री का फोन टैप कराए जाने की बात को खारिज किया है। मीडिया के एक वर्ग द्वारा कहा गया था कि एजेंसी मंत्री का फोन टैप करा रही है, एजेंसी ने इस आरोप को पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया। एजेंसी ने कहा कि उसका काम स्पष्ट रूप से परिभाषित है, उसका काम पेशेवर तरीके से मामलों की जांच करना है। सीबीआई की तरफ से एक बयान में कहा गया, आज कुछ टेलीविजन चैनलों पर सीबीआई द्वारा केंद्रीय मंत्री की फोन टैप कराए जाने के संबंध में खबरें दिखाई गईं, जो पूरी तरह से गलत और दुर्भावनापूर्ण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement