Advertisement
रिलायंस रिटेल ने ‘मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया’ का अधिग्रहण किया

इस निवेश के बारे में बात करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “मेट्रो इंडिया का अधिग्रहण छोटे व्यापारियों और उद्यमों के साथ सक्रिय सहयोग के माध्यम से साझा समृद्धि का एक अनूठा मॉडल बनाने की हमारी नई वाणिज्य रणनीति के अनुरूप है। मेट्रो इंडिया भारतीय बी2बी बाजार में अग्रणी और प्रमुख खिलाड़ी है और इसने एक ठोस मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म बनाया है। हमारा मानना है कि भारतीय व्यापारी और किराना ईको सिस्टम की हमारी समझ और मेट्रो इंडिया की नए स्टोर्स मिलकर छोटे व्यवसायों के लिए वरदान साबित होंगे।“
मेट्रो एजी के सीईओ डॉ. स्टीफेन ग्रेबेल ने कहा, “हमें विश्वास है कि रिलायंस के रुप में हमें एक उपयुक्त भागीदार मिला है। भविष्य में मेट्रो इंडिया का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए रिलायंस सक्षम है। इससे हमारे ग्राहकों और हमारे कर्मचारियों दोनों को फायदा होगा।“
लेन-देन कुछ विनियामक और अन्य प्रथागत समापन शर्तों के अधीन है और मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


