Advertisement
रिलायंस पावर में 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट, एसईसीआई ने लगाया तीन साल का बैन

रिलायंस पावर का शेयर शुक्रवार को लोअर सर्किट के साथ खुला था। बीते एक महीने में यह 9.57 प्रतिशत से ज्यादा फिसल चुका है। छह महीने के दौरान शेयर 61.48 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। एक वर्ष में शेयर 103 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। बीते पांच वर्ष में शेयर ने 760 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी ने कंसोलिडेटेड आधार पर 97.85 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था। इस दौरान कंपनी की आय 2,069.18 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1,951 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी को 296.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
करीब एक महीने पहले, रिलायंस पावर ने वर्डे इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स के सहयोगियों को जारी किए जाने वाले विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड (एफसीसीबी) के माध्यम से 4,198 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


