Reliance Jio announces new Dhan Dhana Dhan offer, 3 months unlimited for Rs 309-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जियो लाया ‘धन धना धन’ ऑफर, मात्र 309 रु. में 3 महीने तक सब कुछ फ्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 6:29 PM (IST)
जियो लाया ‘धन धना धन’ ऑफर, मात्र 309 रु. में 3 महीने तक सब कुछ फ्री
नई दिल्ली। ट्राई के आदेश के बाद रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज ऑफर वापस ले लिया है। लेकिन अब रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए धन धना धन ऑफर लेकर आई है। यूजर्स को इस ऑफर के लिए मात्र 309 रुपये खर्च करने होंगे। लेकिन, फिर भी यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नही हैं, क्योंकि जियो अब आपको मात्र 309 रुपये में तीन महीने तक सबकुछ फ्री देगी। धन धना धन ऑफर के लिए प्राइम यूजर को 309 रुपए या 509 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, नॉन प्राइम यूजर को इसके लिए 408 रुपए या 608 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। समर सरप्राइज ऑफर में ये प्लान 402 रुपए और 602 रुपए का था। यानी ये समर सरप्राइज ऑफर की तुलना में 6 रुपए ज्यादा महंगा है। आपको बता दें कि ट्राई ने 6 अप्रैल को रिलायंस जियो के फ्री समर सरप्राइज ऑफर और प्राइम मेंबरशिप की लास्ट डेट बढ़ाने पर एतराज जताया था। साथ ही, इन दोनों ऑफर्स को बंद करने की सलाह दी थी। इससे बाद जियो ने ट्राई के निर्देश का पालन करने की बात कही थी। ट्राई के एतराज के बाद रिलायंस जियो ने 6 अप्रैल की रात ही प्राइम मेंबरशिप और समर सरप्राइज ऑफर को खत्म कर दिया। क्या है धन धना धन ऑफर

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement