Advertisement
जिस दिन दून में होगा बजट सत्र, उसी दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में धरना देंगे हरीश रावत

चम्पावत विधानसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं के बड़े-बड़े दावे थे। एक जनाब तो यहां तक कह गए कि उप चुनाव का नतीजा चौंकाने वाला रहेगा। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 93 प्रतिशत से अधिक मत पाकर एकतरफा जीते, तो समझ आया कि नेताजी काफी कुछ सही बोले। वैसे, धामी की जीत को लेकर किसी तरह का कोई संदेह पहले भी नहीं था, मगर यह इतनी बड़ी होगी कि रिकार्ड ही बन जाएगा, ऐसा शायद कांग्रेस ने सोचा नहीं था। फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में चम्पावत से कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को ठीकठाक मत मिले थे, लेकिन उप चुनाव में कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी कहीं नहीं टिक पाईं। कांग्रेस नेता अब भले ही सात प्रतिशत मतों तक सिमट जाने के तमाम बहाने ढूंढ रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी तो पहले ही कह चुकी थीं कि चुनाव कांग्रेस नहीं, केवल वही लड़ रही हैं। समझदार को इशारा काफी, है न।
सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं की बाछें फिर खिलने लगी हैं। उप चुनाव में भाजपा की जीत के बाद संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री धामी जल्द मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मंत्री पद के दर्जे के ओहदे बांट सकते हैं। मंत्रिमंडल में तीन स्थान रिक्त हैं। यहां मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं, अभी नौ ही हैं।
भाजपा के विधायकों का आंकड़ा 47 का है। मतलब, मंत्री पद के तलबगारों की संख्या खासी है। इनमें कई पूर्व मंत्री और कई-कई बार के विधायक भी शामिल हैं। नंबर किसका लगता है, यह विस्तार के बाद ही सामने आएगा। हर राजनीतिक दल सत्ता में आने पर अपने कार्यकर्ताओं को निगमों, समितियों, आयोगों में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष नामित करता है, जिन्हें मंत्री का दर्जा हासिल होता है। पिछली सरकार में भी 70 से अधिक ऐसे ही दर्जा प्राप्त मंत्री थे। तो इतने नेता तो उम्मीद कर ही सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


