Advertisement
सफाईकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण संवदेनशीलता के साथ करें : राहुल महाराज

सफाईकर्मी वर्ग को योजनाओं की जानकारी मुहैया कराने के लिए विशेष कैम्प लगाये
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने अनुजा निगम के प्रबंधक को निर्देशित किया कि निगम की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अनुसूचित जाति-जनजाति एवं सफाईकर्मी वर्ग को लाभ पहुॅचाने के लिए समय-समय पर विशेष कैम्पों का आयोजन कर जानकारी पहुॅचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डीएलबी की गाइडलाइन की अनुपालना में सुनिश्चत करें कि गैर वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारी भी सफाई कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गाईडलाइन के तहत आगामी सफाईकर्मी भर्ती 2023 के तहत अभ्यर्थियों द्वारा किये जाने वाले प्रायोगिक सफाई कार्य के आधार पर ही भर्ती की जाये। उन्होंने नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों से नगरपालिकाओं में कार्यरत अस्थाई सफाईकर्मियों एवं संवेदकों के अधीन कार्य कर रहे सफाईकर्मियों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध करें समस्याओं का निस्तारण
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर समाधान के साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ की वास्तविक समीक्षा करना है। उन्होंने निर्देश दिये कि महिला सफाईकर्मियों को हार्ड वर्क न देते हुए घर के समीप कार्य मुहैया कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त नगर निकाय सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर त्वरित न्याय प्रदान करें तथा सफाई कर्मचारियों के वेतन-भत्ते, बोनस, मुआवजा, अनुकम्पा नियुक्ति, ऋण आदि के प्रकरणों का समय पर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य राहुल महाराज ने सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में नगर निगम आयुक्त सुभाष गोयल ने कहा कि माननीय सदस्य द्वारा की गयी जनसुनवाई में आये प्रकरणों का नियमानुसार तत्काल समाधान कराया जायेगा साथ ही बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना भी सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर बीना महावर, उपखण्ड अधिकारी भरतपुर देवेन्द्र सिंह परमार, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता विनोद चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जेपी चांवरिया सहित सम्बंधित नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी, विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


