Advertisement
आईआईटी दिल्ली में नौकरियों की रिकॉर्ड पेशकश, आखिर कैसे, यहां पढ़ें

आईआईटी दिल्ली के मुताबिक यहां इस साल प्राप्त पीपीओ (प्री-प्लेसमेंट ऑफर) पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक हैं। अब तक लगभग 180 पीपीओ प्राप्त हुए हैं। टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग सबसे अधिक 60 ऑफर दिए और राकुटेन मोबाइल, जापान अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों की सूची में सबसे ऊपर है।
आईआईटी दिल्ली में जॉब ऑफर करने वाली लगभग 350 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने अब तक छात्रों को काम पर रखने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
कई छात्रों ने संस्थान की आस्थगित प्लेसमेंट सुविधा का विकल्प चुना है। डिफर्ड प्लेसमेंट की सुविधा उन छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो स्नातक के बाद एक स्टार्ट-अप स्थापित करना चाहते हैं। आस्थगित प्लेसमेंट विकल्प चुनने वाले छात्र इस विकल्प का लाभ उठाने के बाद यानी 2023-24 तक 2 साल के भीतर एक बार प्लेसमेंट सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
प्लेसमेंट सीजन के बारे में बोलते हुए आईआईटी दिल्ली के डॉ अनीश ओभराय मदान ने कहा, हम सभी भाग लेने वाले नियोक्ताओं को हमारे छात्रों में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद करना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि भर्ती के नए तरीके और हमारे शेड्यूलिंग प्रतिमान को देखते हुए कंपनियां हायरिंग के अच्छे फैसले लेने में सक्षम होंगी। हम इस सकारात्मक भर्ती प्रवृत्ति को शेष सीजन के लिए जारी रखने की आशा करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


