Rebuilding of earthquake-affected areas in Tibet is about to end-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तिब्बत में भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों का पुनर्निर्माण समाप्त होने वाला है

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 6:25 PM (IST)
तिब्बत में भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों का पुनर्निर्माण समाप्त होने वाला है
बीजिंग । दो साल पहले 25 अप्रैल को नेपाल में आए भीषण भूकंप से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी गंभीर रूप से नुकसान हुआ था। पर भूकंप के दो साल बाद तिब्बत के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण का काम आम तौर पर पूरा हो गया है और लोगों का जीवन भी सामान्य हो गया है । वर्ष 2015 की 25 अप्रैल को नेपाल में आए 8ण्1 डिग्री वाले भूकंप से तिब्बत के चिगाज़े की 18 काउंटियों के तीन लाख लोग आपदा ग्रस्त हुए । भूकंप से तिब्बत में सबसे गंभीर नुकसान भी पहुंचा है । भूकंप होने के बाद सरकार ने जोरों से भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया था । दो साल बाद भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों में जलए बिजली और दूरसंचार आदि की सप्लाई सब सामान्य हो गयी है और लोगों का जीवन भी पहले से और अच्छा होने लगा है ।चिगाज़े शहर ने भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में 11 अरब युवान की पूंजी लगायी और दस हजार से अधिक लोगों के लिए नये मकान निर्मित किये । अब इन क्षेत्रों में पर्यटन के बहाली से लोगों को अधिक आमदनी होने लगी है । स्त्रोत . सीआरआई

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement