Advertisement
ATM से कैश निकालने की सीमा खत्म, 1 फरवरी से मिलेगी राहत

फिलहाल अभी एटीएम से हर दिन 10 हजार रुपये निकल रहे हैं। इससे पहले आरबीआई ने 16 जनवरी की रात से एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति दिन कर दी थी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को कालेधन पर रोक लगाने के लिए 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों के चलन पर रोक लगा दी थी। इन पुराने नोटों के स्थान पर 500 रुपये और 2000 रुपये के नये नोट जारी किये गए थे। फिलहाल, एटीएम से पैसे निकालने की साप्ताहिक सीमा 24,000 है, लेकिन एक दिन में 10,000 रुपये निकाले जा सकते हैं। इससे चुनाव प्रत्याशियौं को राहत मिलने की आस है। बता दें,नोटबंदी के बाद विधानसभा प्रत्याशियों के लिए नकदी निकासी की साप्ताहिक सीमा को बढाने के चुनाव आयोग के अनुरोध को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा खारिज कर दिए जाने पर आयोग ने कडी नाराजगी जाहिर की थी। आयोग ने बुधवार को आरबीआई से प्रत्याशियों की नकदी निकासी की साप्ताहिक सीमा 24,000 रूपये से बढाकर दो लाख रूपये करने का अनुरोध किया था। आयोग का कहना था कि नोटबंदी के बाद लागू सीमा से उम्मीदवारों को प्रचार का खर्च निकालने में मुश्किल आएगी लेकिन आरबीआई ने निकासी की सीमा बढाने में असमर्थता जताई थी।Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



