RBI imposed fine of Rs 91 lakh on Axis Bank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरबीआई ने एक्सिस बैंक पर 91 लाख का जुर्माना लगाया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 नवम्बर 2023 07:56 AM (IST)
आरबीआई ने एक्सिस बैंक पर 91 लाख का जुर्माना लगाया
मुंबई,। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के उल्लंघन के लिए एक्सिस बैंक पर 90.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने गुरुवार को बताया कि यह जुर्माना आदेशों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है। आरबीआई के बयान में कहा गया कि केवाईसी दिशानिर्देश के लोन और रिस्क मैनेजमेंट पर कुछ दिशानिर्देश जारी किए थे। इन नियमों का पालन नहीं करने पर बैंक पर जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने 31 मार्च 2022 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में बैंक के पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए वैधानिक निरीक्षण किया। आरबीआई द्वारा एक अकाउंट से जुड़ी जांच भी की गई थी। इसके अलावा, बैंक कुछ मामलों में ग्राहकों की पहचान और उनके पते से संबंधित रिकॉर्ड संरक्षित करने में विफल रहा।आरबीआई ने एक बयान में कहा, ''कुछ ग्राहकों को लगातार कॉल करने से कुछ डेलिंक्वेंट (बकाया) उधारकर्ताओं के साथ रिकवरी एजेंटों का उचित व्यवहार सुनिश्चित नहीं हो सका, और कुछ ग्राहकों को रिकवरी एजेंटों द्वारा की गई कॉल की कंटेंट/टेक्स्ट की टेप रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने में विफल रहे।''--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement