Advertisement
चन्नी के बयान पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार : किसानों पर नहीं, देश तोड़ने वालों के खिलाफ लगा है NSA

इससे पहले चन्नी ने लोकसभा में कहा, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के पिताजी शहीद थे। लेकिन, "उनकी मृत्यु उस दिन हुई जब आपने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।"
इसका जवाब देते हुए बिट्टू ने कहा, "मेरे दादाजी ने देश के लिए कुर्बानी दी, कांग्रेस के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि वह गरीबी की बात करते हैं, पूरे पंजाब से पूछा जाए तो पता चल जाएगा कि वह सबसे अमीर आदमी हैं।"
लोकसभा में चर्चा के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह का समर्थन किया। अमृतपाल के समर्थन में उन्होंने कहा कि एक सांसद जिसे 20 लाख लोगों ने वोट देकर जिताया है, उस पर एनएसए लगाकर उसे जेल के अंदर रखा हुआ है। यह भी एक आपातकाल है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


