Ration vendors handed over the memorandum to DM in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशन विक्रेताओं ने किया शांति मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 1:53 PM (IST)
राशन विक्रेताओं ने किया शांति मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन
झांसी। राशन विक्रेता समिति के तत्वावधान में राशन विक्रेताओं सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर इलाइट चौराहे से कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च किया। कलेक्ट्रेट में उन्होंने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। डीएम को दिये ज्ञापन में बताया गया कि राशन विक्रेताओं की स्थिति काफी दयनीय है। राशन वितरण प्रणाली में नित्य नये आदेशों से राशन विक्रेता भ्रमित हो रहे हैं। राशन विक्रेता अपने कार्डधारकों को चाह कर भी राशन नहीं दे पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में राशन विक्रेता समिति जनपद झांसी के राशन विक्रेता अपनी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक विचार कर निस्तारण नहीं किया गया तो राशन विक्रेता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। मांग पत्रों में उन्होंने कहा कि पीओएस मशीन की खामिया को दूर किया जाए। पूरे परिवार के आधार फीड किये जाएं। राशन विक्रेताओं को डोर-टू-डोर खाद्यान्न दिया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी गिनाई गई। इस मौके पर समित के अध्यक्ष विनोद राय सुरेश भारती, रामेश्वर गुप्ता, विनोद प्रकाश अग्रवाल, नारायण दास साहू, अरुण साहू, भानू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement