Advertisement
रतन टाटा का जाना झारखंड के लिए विशेष क्षति : निशिकांत दुबे

कांग्रेस विधायक एवं मुंबई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगताप ने आईएएनएस से बात करते हुए रतन टाटा के जाने पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यहां एक सुई भी नहीं बनती थी, उस समय उन्होंने बड़े सपने के साथ देश की इंडस्ट्री चलाने की ठान ली। वह कभी भी अपने सिद्धांतों से हटे नहीं। उनको जो भी फायदा होता था, उसका बहुत सारा हिस्सा उन्होंने देश की सेवा में वापस इन्वेस्ट किया। चाहे वह कोविड हो, शिक्षा हो, बच्चों की परवरिश हो। उन्होंने जो काम किया, शायद ही किसी उद्योगपति ने किया हो।
रतन टाटा को भारत रत्न देने के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा हम पिछले कई साल से उनको भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं, लेकिन इसमें कुछ लोग बेवजह राजनीति कर रहे हैं। अगर उनको जीवित रहते भारत रत्न दिया जाता, तो उसका अलग ही प्रभाव होता। लेकिन कम से कम आज अगर उनको भारत रत्न दिया जाता है तो यह देश की 140 करोड़ जनता के दिल बात होगी। भारत ने अपना एक रत्न खो दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


