Rasrangam festival inaugurated at JKK -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में 'रसरंगम' फेस्टिवल का शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 06 मार्च 2022 06:48 AM (IST)
जेकेके में 'रसरंगम' फेस्टिवल का शुभारंभ
जयपुर । जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा आयोजित परफॉर्मिंग आर्ट फेस्टिवल- 'रसरंगम' का कला एवं संस्कृति मंत्री, राजस्थान सरकार, डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंकज ओझा, संयुक्त सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान और श्रीमती अनुराधा गोगिया, जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक भी उपस्थित थीं। यह फेस्टिवल 13 मार्च तक चलेगा और इसमें शास्त्रीय संगीत, वादन, शास्त्रीय नृत्य और थिएटर परफॉर्मेंस आदि का आयोजन होगा। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री, राजस्थान सरकार, डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि रसरंगम में करीब 300 कलाकार भाग लेंगे। विभिन्न विधाओं के कलाकार इस मंच पर आकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जवाहर कला केंद्र को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह आयोजन लोगों का भरपूर मंनोरंजन करेगा और कला व संस्कृति के क्षेत्र में जवाहर कला केंद्र ने जो अपनी पहचान बनाई है, उसको आगे बढ़ाएगा। तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट ने विश्व शांति के लिए विश्व कौंस बजाया
रसरंगम के उद्घाटन समारोह में तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट ने सात्विक वीणा वादन कर श्रोताओं को सात्विक स्वरों से प्रेरित किया। कार्यक्रम में सात्विक वीणा के रचयिता कनैडियन ग्रामी अवॉर्ड नॉमिनी पंडित सलिल भट्ट ने रागों का इंद्र धनुष बनाते हुए, राग किरवानी, राग रागेश्री, राग देस, राग जोग, राग भूपाली अनेक तालों मे बजा कर श्रोताओं को अचंभित कर दिया। उन्होंने विश्व शांति के लिए राग विश्व कौंस बजा कर शान्ति संदेश दिया। तबला वादक अभिषेक मिश्रा और खडताल पर कूटला खान ने शानदार संगत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement