Rape minor child of tribal community in Odisha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओडिशा में जनजातीय समुदाय की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 3:46 PM (IST)
ओडिशा में जनजातीय समुदाय की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म
भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले में जनजातीय समुदाय की नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को लडक़ी एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद परिवार के साथ घर लौटी थी। ऑटो चालक परिवार का परिचित था। परिवार के सदस्यों को घर छोडऩे के बाद वह ऑटो पार्क करने के बहाने लडक़ी को अपने साथ लेकर गया और सुनसान जगह पहुंचकर लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिवार ने गुरुवार को शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने टायरों में आग लगाकर करनजिया-आनंदपुर सडक़ को अवरुद्ध कर दिया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement