Advertisement
रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

उन्होंने राज्यवासियों के नाम जारी संदेश में कहा, “प्रभु श्रीराम का विशाल जीवन हमें प्रेम, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उदारता और त्याग का अप्रतिम संदेश देता है। उनके महान आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति को प्रेरणा की अविरल धारा से सिंचित करते रहेंगे। आज का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।”
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी रामनवमी पर देश और राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हमें धर्म, सत्य, करुणा और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा से हमारा समाज सद्भाव, शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर हो, यही कामना है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


