Ramgopal son Akshay yadav says Shivpal in favour of BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Exclusive: रामगोपाल के बेटे अक्षय का आरोप- शिवपाल कर रहे हैं बीजेपी से सांठगांठ

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 10:41 AM (IST)
Exclusive: रामगोपाल के बेटे अक्षय का आरोप- शिवपाल कर रहे हैं बीजेपी से सांठगांठ
लखनऊ। मुलायम कुनबे में मचे घमासान में एक-दूसरे पर जमकर वार हो रहे हैं। अब इस लड़ाई में कूदते हुए प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र व फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में शिवपाल यादव पर मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा व भाजपा से साठगांठ का आरोप लगाया गया है। पत्र में अक्षय ने लिखा कि वर्ष 2012 में जब समाजवादी पार्टी भारी बहुमत में आई तब शिवपाल की महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की थी। अक्षय ने लिखा कि शिवपाल की महत्वाकांक्षा के बीच आने से ही वे प्रो. रामगोपाल यादव से चिढ़े हैं। क्योंकि रामगोपाल अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में थे। अक्षय ने पत्र में अपने पिता के साथ हुए अन्याय का विरोध किया है। पत्र में अखिलेश को अपना आदर्श बताते हुए अक्षय ने लिखा है कि उनका लक्ष्य अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। भाजपा से साठगांठ का आरोप अक्षय ने पत्र में लिखा है कि शिवपाल ने जुलाई माह में भाजपा के एक सांसद के साथ जाकर भाजपा के एक बड़े नेता से मुलाकात की थी। अक्षय ने आरोप लगाया है कि शिवपाल के पुत्र की शादी का रिसेप्शन भी भाजपा के एक सांसद व अमर सिंह द्वारा किया गया। इसके अलावा शिवपाल पर एक भाजपा सांसद की जीत के जश्न में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है। अक्षय ने आरोप लगाया है कि भाजपा और शिवपाल की इन्हीं मुलाकातों में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनने देने की साजिश रची गई। अक्षय का आरोप है कि भाजपा से साठगांठ में तय हुआ है कि शिवपाल थोड़ी बहुत सीट जीत लेंगे तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement