श्रीमंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर टोंक से भगवान श्रीराम सहित ल्क्ष्मण
,भरत एवं शत्रुधन की टोंक जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने आरती उतार कर
श्रीराम बरात को रवाना किया । जिसमें दो हाथी एवं चार अश्वारोही ,ऊंट सहित
बैण्डबाजे व ढोल नगाडे समेत लवाजमा चल रहा था । श्रीराम बरात में महिला
कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही थी साथ ही व्यायाम
शाला के उस्ताद मोहनलाल गुर्जर एवं मुन्नालाल सैनी के नेतृत्व में
पटटेबाजो द्वारा शस्त्र प्रदर्शनएवं आतिशबाजी की जा रही थी। शहर के
मुख्यबाजारों से बडा कुॅंआ ,नोशेमिया का पुल,काफला बाजार ,पांच बत्ती
,सुभाष बाजार होती हुई घण्टाघर पहुॅंची जहां विधायकअजीतसिंह मेहता, जिला
प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने
श्रीराम बरात की अगवानी की । तत्पश्चात श्रीराम बरात गांधी पार्क रामलीला
रंगमंच के लिए रवाना हुई जिसमें श्रीराम,भरत,लक्ष्मण एवं शत्रुधन को घोडी
पर बिठाया गया। गांधी पार्क श्रीरामलीला रंगमंच में तोरण की रस्म अदा की गई
जहां बाद में श्रीराम सहित चारों भाईयो का विवाह सम्पन्न कराया गया ।