Advertisement
राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल

राम रहीम के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं जो उसे 'भगवान' मानते हैं। उसे पांच बार जेल से पैरोल मिली है, जिसमें बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल भी शामिल है।
फैसले को सही ठहराते हुए एक अधिकारी ने कहा कि राम रहीम को जेल मैनुअल के मुताबिक पैरोल दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, डेरा प्रमुख को "खालिस्तान समर्थक" समूहों से खतरे की आशंका को देखते हुए पैरोल के दौरान जेड-प्लस सुरक्षा कवर दी गई है।
राम रहीम को दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में अगस्त 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
जनवरी 2019 में पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 16 साल पहले पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के लिए राम रहीम और तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 25 अगस्त, 2017 को उसकी सजा के कारण पंचकुला और सिरसा में हिंसा हुई, जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


