Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास: पवन खेड़ा

देशभर के विभिन्न पूजा स्थलों पर बढ़ रही चोरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इन मामलों में एक खास पैटर्न दिखाई देता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लिए धर्म केवल राजनीतिक सत्ता हासिल करने और अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का माध्यम बन गया है।
खेड़ा ने आरएसएस से सवाल किया कि संघ स्वयं को पंजीकृत क्यों नहीं कराना चाहता और अपने खातों का सार्वजनिक लेखा-जोखा क्यों नहीं देता? उनके अनुसार, जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति गंभीर सवाल खड़े करती है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने राज्य में दोबारा सरकार बनाने का दावा किया था, खेड़ा ने कहा कि राजनीतिक दलों को दावे करने का अधिकार है, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को बड़ा झटका देगी।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के बारे में जो कहना है, कह सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख होता है कि जब सत्ता में बैठे लोग अपने कर्मों के परिणाम भुगतेंगे, तब उन पर क्या गुजरेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उन्हें इस स्थिति की कल्पना कर भी अफसोस होता है।
उल्लेखनीय है कि रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा, "कांग्रेस पार्टी अपने ही दुष्ट कर्मों का परिणाम भुगत रही है। अटल बिहारी वाजपेयी ने बहुत पहले ही कांग्रेस पार्टी को उसके अहंकार के बुरे नतीजों के बारे में आगाह कर दिया था।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


