Rajya Sabha Elections – 2026: All three BJP-Congress candidates elected unopposed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा निर्वाचन- 2026ः भाजपा-कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जून 2026 3:48 PM (IST)
राज्यसभा निर्वाचन- 2026ः भाजपा-कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
खास खबर। जयपुर राजस्थान से राज्यसभा ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया गया।
राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया।
राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement