Advertisement
आज राफेल में उड़ान भरेंगे राजनाथ, पेरिस में होगी शस्त्र पूजा

सेवानिवृत्त एयर मार्शल एम. मथेश्वरण ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तान के पास मल्टी रोल विमान एफ-16 है। लेकिन वह वैसा ही है जैसा भारत का मिराज-2000 है। पाकिस्तान के पास राफेल जैसा कोई विमान नहीं है।"
फ्रांस, मिस्र और कतर के बाद भारत चौथा देश होगा जिसके आकाश में राफेल विमान उड़ान भरेगा।
राफेल 4.5वीं पीढ़ी का विमान है जिसमें राडार से बच निकलने की युक्ति है। इससे भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में आमूलचूल बदलाव होगा क्योंकि वायुसेना के पास अब तक के विमान मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई या तो तीसरी पीढ़ी या चौथी पीढ़ी के विमान हैं।
--आईएएनएस
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



