Advertisement
ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव से राजनाथ सिंह ने की बातचीत

इंडो-पैसिफिक पर ब्रिटेन के बढ़ते फोकस के साथ, दोनों पक्ष 2025 में संयुक्त कार्य और बढ़ी हुई समुद्री भागीदारी की संभावनाओं का पता लगाएंगे। भारत और इंग्लैंड की सेनाएं विभिन्न संयुक्त सैन्य अभ्यास एक साथ करती रही हैं। दिल्ली में विभिन्न देशों के 150 से अधिक मित्र देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को हाल ही में एक निमंत्रण पत्र भेजा गया था। यह निमंत्रण नई दिल्ली में एक गोलमेज बैठक के लिए था।
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे। राजनाथ सिंह ने 10 जनवरी को नई दिल्ली में एयरो इंडिया 2025 की भूमिका के रूप में राजदूतों की गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की थी। 150 से अधिक मित्र देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को बैठक में एयरो इंडिया 2025 के प्रमुख कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


