Advertisement
राजधानी एक्सप्रेस हादसा: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 7 हाथियों की मौत पर दिए जांच के आदेश

इस घटना के बाद, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, लुमडिंग मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित कोचों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में खाली बर्थों पर शिफ्ट करके ट्रेन को रवाना किया गया। इसी बीच, गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 0361-2731621, 2731622 और 2731623 जारी किए गए ताकि यात्री और उनके परिजन संपर्क कर सकें।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह हादसा उस जगह पर हुआ, जो निर्धारित हाथी कॉरिडोर नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों का झुंड देखने पर आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक इंजन से हाथियों की टक्कर हो गई और फिर ट्रेन की कोचें पटरी से उतर गईं। उन्होंने आगे कहा कि हादसे के बाद इस खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को फिलहाल अप लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि ट्रैक बहाली का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


