Advertisement
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024, अभ्यर्थियों ने सघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में किया प्रवेश

दूसरे दिन की परीक्षा के लिए भी अच्छी भीड़ देखी गई थी। कई परीक्षार्थी तो समय पर पहुंचे, तो कुछ निर्धारित समय से देरी से पहुंचे, जिसके कारण उन्हें परीक्षा देने का मौका नहीं मिला। यहां चेकिंग करने के बाद फेस स्क्रिनिंग और अंगूठा निशानी ली गई। केंद्रों पर नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।
वहीं केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई। महिलाओं की ज्वेलरी, हाथ में बंधे धागे और कपड़ों पर लगे एक्स्ट्रा बटन भी काटे गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देते ही बायोमेट्रिक साइन भी करवाए गए।
गुरुवार को परीक्षा के पहले दिन भी सख्त जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला था। रीट के लिए 14 लाख 29 हजार 822 ने आवेदन किया था। परीक्षा राज्य के 41 जिलों में बनाए केंद्रों पर हो रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


