Rajasthan High Court: Hearing on 28th November on the CRPC and IPC amendment bill-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट: CRPC व IPC में संशोधन के विधेयक पर 28 को सुनवाई

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2017 1:41 PM (IST)
राजस्थान हाईकोर्ट: CRPC व IPC में संशोधन के विधेयक पर 28 को सुनवाई
जोधपुर। राजस्थान सरकार की ओर से सीआरपीसी एवं आईपीसी में संशोधन के लिए बनाए गए विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगीत लोढ़ा विनीत माथुर की खंडपीठ में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता एजाज अहमद की ओर से अधिवक्ता नीलकमल बोहरा ने कहा, कि सरकार मूलभूत अधिकारों का हनन कर रही है। संशोधन से आरटीआई जैसे कानून भी समाप्त हो जाएंगे। संशोधन के बाद सरकार की अनुमति के बगैर ना तो मीडिया कुछ प्रकाशित कर पाएगा और ना ही कोर्ट कोई कार्रवाई कर पाएगा। समयाभाव के चलते मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो पाई, अब सुनवाई 28 नवंबर को होगी। सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने सीआरपीसी के प्रावधानों को लेकर पक्ष रखा। इस पर हाईकोर्ट ने अतिरिक्त शपथ पत्र पेश किए जाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement