Rajasthan government warns about water from its parts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब से अपने हिस्से के पानी को लेकर राजस्थान सरकार सचेत

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 7:18 PM (IST)
पंजाब से अपने हिस्से के पानी को लेकर राजस्थान सरकार सचेत
जयपुर। जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि पंजाब टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट एक्ट, 2004 एवं इसके प्रावधान भारतीय संविधान के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब से अपने हिस्से के पानी के प्रति सचेत है। डॉ. रामप्रताप सदन में प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 1921 से 1960 तक रावी और व्यास नदियों के प्री-पार्टिशन यूजेज को हटाकर जो सरप्लस पानी था, उसका आकलन किया गया। इसमें कुल पानी 17.17 एमएएफ था और इसमें से राजस्थान के हिस्से में 8.6 एमएएफ पानी आया। समझौते के अनुसार जब तक राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना का काम पूरा नहीं होता, पंजाब उसके हिस्से के 0.6 एमएएफ पानी का उपयोग कर सकता था। इसके अलावा बांध में पानी की स्थिति के आधार पर भी संबंधित राज्य का हिस्सा प्रभावित होता हे। इसलिए हर साल पूरा 8 एमएएफ पानी राजस्थान को नहीं मिल सकता। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 4 जून, 2004 को केन्द्र सरकार को निर्देश दिए थे कि एसवाईएल केनाल को एक महीने में टेकओवर कर इसका काम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए पंजाब सरकार एक महीने में पंजाब टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट एक्ट लेकर आई। उन्होंने कहा कि राजस्थान को 8 एमएएफ के हिसाब से लगातार पानी मिलता आ रहा है और हमारा 0.6 एमएएफ इस एग्रीमेंट की वजह से प्रभावित था। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार पंजाब का यह एग्रीमेंट संविधान के अनुरूप नहीं है और नकारा माना गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement