Advertisement
देश का सबसे बड़ा IT कार्निवल, राजस्थान डिजीफेस्ट आज से

डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग, राजस्थान द्वारा 5 किलोमीटर लम्बी अभिनव व मजेदार ‘टैक-रश’ रन का आयोजन भी कर रही है, जिसमें लोग राजस्थान को भारत में डिजिटल क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाने के संयुक्त उद्देश्य से भाग लेंगे।
दुनिया का सबसे बड़े हैकेथॉन का होगा आयोजन
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि 19 मार्च 2018 को 5000 से अधिक कोडर के साथ दुनिया के सबसे बड़े है केथॉन “हैकेथॉन 4.0” का आरम्भ होगा। यह एक 36 घंटे की लगातार कोडिंग प्रतियोगिता है- इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कोडर, डेवलपर्स और डिजाइनरों को कई विषयों पर अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स विचारों का उपयोग करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जाएगा और पुरस्कार के रूप में 65 लाख रूपये एवं राजस्थान सरकार के साथ काम करने का एक विशेष अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में हरियालीयुक्त ‘ग्रीन-ए-थॉन’ भी होगा जो कि एक तरह का हैकेथॉन है, जिसमें प्रतिभागियों को अपने ऎसे विचारों को प्रस्तुत, डेवेलप व प्रोग्राम करना होगा जिससे इस विश्व को और अधिक हरियाली युक्त बनाने में मदद हो। प्रौद्योगिकी उत्साही लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार मुफ्त में आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के अलावा प्रत्येक है कथन प्रतिभागी के लिए 100 प्रतिशत यात्रा किराए की प्रतिपूर्ति करेगी।
इसके अतिरिक्त ‘एड्युहैक’ का भी आयोजन किया जा रहा है जो 24 घंटे की है, केथॉन प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य राज्य के शिक्षकों, प्रोफेसरों, व्याख्याताओं और शिक्षाविदों को ऎसा मंच उपलब्ध करवाना है जहाँ वे अपने नए विचारों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत कर सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



