Rajasthan Civic Body Elections 2026: BJP Dominates in Jaipur, Jodhpur, Udaipur, Ajmer, and Kota; Congress Leads in Pali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:00 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में BJP का दबदबा,पाली में कांग्रेस का आगे

khaskhabar.com: सोमवार, 14 सितम्बर 2026 11:05 AM (IST)
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में BJP का दबदबा,पाली में कांग्रेस का आगे
जयपुर। राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों और सामने आ रहे नतीजों में कई बड़े शहरों में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जबकि पाली में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। दोपहर तक ज्यादातर निकायों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। अब तक सामने आए आंकड़ों में भाजपा के 20 प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत हासिल की है।
जोधपुर में BJP आगे






जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक भाजपा के 24 प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं, जबकि कांग्रेस के 19 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं अन्य दलों के 3 प्रत्याशियों के खाते में भी जीत आई है। बाकी वार्डों में मतगणना जारी है।
पाली में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
पाली नगर निगम के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त हासिल की है। कांग्रेस ने अब तक 21 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के 17 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इसके अलावा 13 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।
पाली में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली पूर्व सभापति भी जीत हासिल करने में सफल रही हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षद बोर्ड गठन के समय अहम भूमिका निभा सकते हैं और सत्ता का समीकरण उनके समर्थन पर निर्भर हो सकता है।
पीपलू में BJP का बोर्ड तय
टोंक जिले के पीपलू में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया है। यहां अब तक भाजपा के 10, कांग्रेस के 7 और निर्दलीय उम्मीदवारों के 3 प्रत्याशी जीत चुके हैं। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर पीपलू में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है।
डोटासरा के गढ़ में मुकाबला दिलचस्प
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ में भी मुकाबला रोचक हो गया है। यहां 30 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। कांग्रेस ने 14 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 10 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 सीटों पर सफलता मिली है। ऐसे में बाकी नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई है।
कोटा में कांग्रेस ने खोला जीत का खाता








कोटा नगर निगम में पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आया। वार्ड नंबर 86 से कांग्रेस प्रत्याशी अर्पित जैन ने भाजपा उम्मीदवार और पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खींची को 271 वोटों से हराया। अर्पित जैन को 1625 वोट मिले, जबकि योगेंद्र खींची को 1354 वोट प्राप्त हुए। इस वार्ड में NOTA के खाते में 54 वोट गए।
अजमेर में BJP मजबूत







अजमेर नगर निगम के शुरुआती नतीजों में भाजपा ने बढ़त बनाई है। अब तक 27 वार्डों में परिणाम सामने आए हैं, जिनमें भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 10 वार्डों में सफलता मिली, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। शुरुआती नतीजों के आधार पर अजमेर में भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है, हालांकि निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रदर्शन ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के बाकी वार्डों में मतगणना जारी है। जैसे-जैसे परिणाम सामने आएंगे, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में बोर्ड गठन की तस्वीर भी साफ होती जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement