Advertisement
राजस्थान: माउंट आबू मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 25 यात्री घायल

इससे पहले, 28 नवंबर को राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्लीपर बस अज्ञात वाहन से टकरा गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय बस में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कई यात्रियों ने खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे में दोनों बस चालकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनमें से एक चालक का शव ड्राइवर सीट में बुरी तरह फंसा मिला।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ था। कहा जा रहा था कि दिल्ली से इंदौर जा रही बस के चालक को झपकी आ गई और बस आगे चल रहे वाहन में जा टकराई। अज्ञात वाहन टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरोही
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


