Rajasthan assembly speaker to decide on merger of BSP MLAs with Congress in three months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन महीने में बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर फैसला करें राजस्थान के विधानसभा स्पीकर

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अगस्त 2020 9:48 PM (IST)
तीन महीने में बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर फैसला करें राजस्थान के विधानसभा स्पीकर
जयपुर । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों के कांग्रेस के साथ विलय की याचिका पर सुनवाई करते हुए, राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को विधानसभा स्पीकर सी.पी. जोशी को मामले पर तीन महीने में निर्णय लेने के लिए कहा है। अदालत ने जोशी से बसपा विधायकों के विलय के विरुद्ध भाजपा विधायक मदन दिलावर की रिट याचिका पर निर्णय लेने के लिए कहा। न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने दिलावर की ओर से दाखिल रिट याचिका का निपटारा करते हुए उन्हें भी विधानसभा स्पीकर से संपर्क करने के लिए कहा। स्पीकर के वकील ने कहा, "कोर्ट ने मदन दिलावर की ओर से दाखिल याचिका का निपटारा कर दिया है और स्पीकर को 16 मार्च को दाखिल शिकायत पर सुनवाई करने व तीन महीने के अंदर मामले पर मेरिट के आधार पर निर्णय लेने को कहा है।"
दिलावर ने राजस्थान हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करके छह बसपा विधायकों- जोगेंद्र अवाना, संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लखन मीना और राजेंद्र गुढ़ा के कांग्रेस में विलय को चुनौती दी थी और स्पीकर की ओर से पारित आदेश पर अमल करने पर रोक लगाने की मांग की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement