rajasthan-02: neighbouring youth abducted 3 year old girl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पडोसी ने किया 3साल की लडकी का अपहरण

khaskhabar.com:
पडोसी ने किया 3साल की लडकी का अपहरण
जयपुर। राजस्थान में दौसा शहर के महावर मौहल्ला से देर रात एक अगवा हुई तीन साल की बच्ची को बचाने में पुलिस कामयाबी रही है। दौसा पुलिस ने रातों रात कार्रवाई करते हुए बच्ची को अगवा करने वाले उसी के पडोसी गिर्राज महावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पडोसी युवक ने बच्ची को बेचने के मकसद से उसे अगवा किया था। बच्ची के साथ किसी अनैतिक हरकत का पता नहीं चला है लेकिन इसके लिए मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी थी उनकी बच्ची लापता है। तत्काल पुलिस हरकत में आई और शक के आधार पर आरोपी की तलाश की। जल्द ही पुलिस का सफलता मिली और आरोपी का पकड लिया गया। आरोपी के पास बालिका बरामद नहीं हुई लेकिन बाद में कडी पूछताछ के बाद उसने बच्ची का अगवा करने की बात कबूल ली। पुलिस ने बच्ची के पांव के निशान का पीछा करते हुए करीब डेढ किलोमीटर दूर एक घर से उसे बरामद कर लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement