Railways will now open reservation counters, agents will also be able to book-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज से रेलवे अब आरक्षण काउंटर खोलेगा, एजेंट भी बुकिंग कर सकेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मई 2020 07:31 AM (IST)
आज से रेलवे अब आरक्षण काउंटर खोलेगा, एजेंट भी बुकिंग कर सकेंगे
नई दिल्ली । रेलगाड़ियों से यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने अब रिजर्वेशन टिकट काउंटर फिर से खोलने का फैसला लिया है। साथ ही कहा है कि सामुदायिक सेवा केंद्रों व एजेंटों को भी टिकट बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। रेलवे ने एक जून से और 200 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। शुक्रवार से यात्री रिजर्वेशन टिकट कॉमन सर्विस सेंटर और टिकट एजेंटों से भी टिकट प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल राज्य सरकारों की मांग पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रोटोकॉल के अनुसार यथावत जारी रहेगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement