Railway Minister Piyush Goyal said, No plan to raise rail fares for now-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीयूष गोयल ने दी जानकारी, अभी रेल किराया बढाने का काेई प्रस्ताव नहीं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 3:35 PM (IST)
पीयूष गोयल ने दी जानकारी, अभी रेल किराया बढाने का काेई प्रस्ताव नहीं
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal ) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में स्पष्ट करते हुए कहा कि रेल किराया बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है, जबकि उत्पाद शुल्क व सेस में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप डीजल की कीमत में लगातार बढ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण किराए में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। रेल मंत्री ने आगे बताया कि रेलवे द्वारा डीजल की खपत में सालों से कमी आ रही है क्योंकि यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन की तरफ बढ़ रहा है और 2022 तक 100 फीसदी विद्युतीकरण की योजना है। प्रश्नकाल के समय कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद ने रेल मंत्री से जवाब मांगा कि पेट्रोलियम उत्पादों की अस्थिरता का असर यात्री व माल भाड़ा पर होगा या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement