Rails inserted in government institutions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकारी संस्थानों में लगाए गए परिंडे

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 9:45 PM (IST)
सरकारी संस्थानों में लगाए गए परिंडे
भरतपुर। जिले के जुरहरा कस्बे में मंगलवार को कई सरकारी संस्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गए। पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी योगेंद्र सिंह, बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक में मैनेजर प्रकाशचंद वर्मा, आयुर्वेदिक अस्पताल में वैद्य नरेश गोपाल ने पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ कस्बे के कई समाजसेवी भी मौजूद रहे। जिनमें समाजसेवी गजेंद्र जाट, नीरज जैन, विक्की गर्ग, हेमंत जैन, अजय शर्मा, नितिन सचदेवा और जावेद खान भंडारा शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement