khaskhabar.com: गुरुवार, 26 मार्च 2020 09:28 AM (IST)
बताया गया है कि यह विचार मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह कहे जाने के बाद आया है । पीएम मोदी ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस की वजह से चिकित्सा सुविधाओं के लिए इनोवेटिव उपायों पर काम करने को कहा था।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बताया है कि इन डिब्बों और केबिन का इस्तेमाल चलते फिरते अस्पताल के रूप में किया जा सकता है, जिसमें परामर्श कक्ष, मेडिकल स्टोर, गहन चिकित्सा कक्ष और रसोईयान की सुविधा होगी।
रेलवे के इन डिब्बों को उन इलाकों में भेजा जा सकता है, जिन इलाकों में कोरोना का ज्यादा प्रकोप हो और जहां मेडिकल सुविधा ज्यादा नही हैं। ऐसे में रेलवे का विस्तृत नेटवर्क काम आ सकता है। --आईएएनएस