Raids on Jehanabad DSP Sanjeev Kumar hideouts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जहानाबाद के डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 1:34 PM (IST)
जहानाबाद के डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
पटना सहित तीन स्थानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की कार्रवाई, करोड़ों की अवैध संपत्ति की जांच पटना/जहानाबाद | आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार पुलिस के डीएसपी संजीव कुमार के पटना समेत तीन ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। वर्तमान में संजीव कुमार जहानाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। एसवीयू को मिली सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें संजीव कुमार द्वारा कथित रूप से करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति जुटाने की जानकारी सामने आई है। टीम ने पटना स्थित आवास के साथ अन्य दो ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी।
छापेमारी से मचा हड़कंप
एसवीयू की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। संजीव कुमार के आवासों से दस्तावेज़, बैंक खातों से जुड़ी जानकारियाँ, प्रॉपर्टी से संबंधित कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ को जब्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार टीम को शुरुआती जांच में संपत्ति और जीवनशैली में असमानता के संकेत मिले हैं, जो संजीव कुमार की घोषित आय से कहीं अधिक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement